ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने पिछली सरकार पर निशाना साधा है | साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि पिछली सरकार के 4 सालों के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे भी हम केंद्र के साथ संपर्क कर ले करके आ रहे हैं | जिसमें अधिकारी और वो खुद केंद्र के मंत्रियों से संपर्क कर पैसों को ईश्यू करवा रहे हैं | साथ ही जो 40 करोड़ रूपए दो बार आए उसको भी अक्टूबर महीने के बीच में रिलीज कर दिया जाएगा |
वहीं नवजोत कौर सिद्धू द्वारा 10 में से चार नंबर कांग्रेस सरकार को दिए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए धर्मसोत्र ने कहा कि कांग्रेस को किसी के भी नंबरों की जरूरत नहीं हैं | क्योंकि लोगों ने चुनावों के बीच में कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस को बड़ा बहुमत दिया हैं | वहीं उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मंत्रियों के पैसे लिए जाने की बात कहने पर जवाब देते हुए कहा कि उनके पति भी मंत्रिमंडल के है पहले वो उनसे पूछ ले पैसों के बारे में |
Watch Video
https://youtu.be/qVAA4D6kreY
