युवक पर हमला, कई युवकों ने एक साथ मिलकर किया हमला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के टैगोर अस्पताल की बैकसाइड पड़ते इलाके संगत सिंह नगर में उस समय हंगामा हो गया जब कुछ युवको ने एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के टैगोर अस्पताल की बैकसाइड पड़ते इलाके संगत सिंह नगर में उस समय हंगामा हो गया जब कुछ युवको ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया | देर रात करीबन 11 बजे अचानक मोहल्ले में एक दर्जन के करीब युवक आ धमके और तभी एक मकान से एक लड़की निकली | जिसको वो छेड़ने लगे, जिसके बाद वहां से एक युवक निकला तो युवकों ने उसपर हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया | बताया जाता है कि मकान गुरमीत कौर का है जिसमें खुद को पुलिस का मुलाजिम बताने वाला एक युवक किराए पर रहता है और करीबन 4 – 5 युवक भी रहते हैं |

 jalandhar attack

जहां अकसर लडकियां भी आती हैं और कई तरीके के नशे किये जाते है | मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर पहुंची | जिस युवक पर हमला हुआ है, उसके कमरे में नशीले टीकों के अलावा खाली सिरिंज, दो पैकेट भांग के गोले और पुलिस की 10 वर्दियां भी बरामद की गई हैं | लोगों ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाला अपने आप को पुलिस मुलाज़िम बताता था और मोहल्ले में उनकी किसी के साथ नहीं बनती थी | जिस कारण मुहल्ले वालों ने उन्हें कभी नहीं बुलाया |पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है |

jalandhar attack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *