ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के कांग्रेस कौंसलर अजीत सिंह भाटीया पर कुछ नौजवानों के द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। साथ ही इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि पहले नौजवानों ने कौंसलर का विरोध किया फिर उसको थप्पड़ मारे। जिस कारण इस हमले के दौरान कौंसलर अपनी पगड़ी को संभालते हुए दिखाई दे रहे है।
सूत्रों से पता चला है कि कौंसलर अजीत सिंह भाटीया कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के काफी करीब बताए जाते है। गौरतलब है कि हमला करने वाले युवकों का चेहरा ढका होने के कारण उनकी पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

