ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के सबसे युवा सांसद एवं इनेलो के युवा नेता दुष्यंत चौटाला देर शाम फतेहाबाद स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होने पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों से उन्होंने संगठन मजबूती, रोजगार मेरा अधिकार जैसे अभियानों बारे विस्तार से चर्चा की। साथ ही मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को चैलेंज दिया कि यदि सीएम मनोहर लाल प्रदेश में अपनी पार्टी के मजबूत होने का दंभ भरते हैं तो वे जननायक देवीलाल के गोहाना में होने वाले सम्मान दिवस जयंती समारोह से ज्यादा भीड़ उसी गोहाना मैदान पर पीएम मोदी की रैली करके दिखाएं।
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गोहाना के मैदान में इनेलो ने टैंट भी लगवाया है, स्टेज भी बनवाया है, 7 को इनेलो के प्रति जनता अपना स्नेह दिखाएगी, 9 को पीएम मोदी इसी मैदान पर आकर भीड़ जुटा कर दिखाएं। एनजीटी द्वारा एनसीआर इलाकों में दस साल पुराने ट्रैक्टर, ट्यूबवेल मोटर पर बैन की भी सांसद दुष्यंत चौटाला ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो वे विंटर सेशन के पहले दिन एक बार फिर संसद में 11 साल पुराना टैªक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का 57 प्रतिशत के करीब हिस्सा एनसीआर में आता है और आज किसान की हालत ऐसी है कि उसके पास पुराना टैªक्टर लेने तक के पैसे नहीं है, ऐसे में यह निर्णय देना सरकार का तुगलकी फरमान है। किसानों पर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज की भी उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की |
Watch Video
https://youtu.be/8Fnr_f__Tvc
