नाबालिग लड़की को खेत में ले जाकर गन प्वाइंट पर किया रेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल जिले में महिलों से छेड़छाड़ और रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पिछले एक हफ्ते में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल जिले में महिलों से छेड़छाड़ और रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पिछले एक हफ्ते में छेड़छाड़ और रेप के 7 मामले सामने आये हैं। ताजा मामला गांव सुरजनकनंगला का है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि एक 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 30 सिंतबर को दोपहर के समय वह घर से पशुओं के लिए चारा ले जा रही थी।

 

जब पीडि़ता खेतो पर पहुंची तो वहां पर गांव सुरजनका नंगला निवासी जसवीर और उसका साथी रोबिल आ गया। जसवीर पीडि़ता को जबरन ज्वार के खेत में ले गया और रोबिल बाहर खड़ा चौकीदारी करता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि जसवीर ने गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़ता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनो को सुनाई। परिजनो की मदद से पीडि़ता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दुसरा साथी रोबिल फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानो पर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी जसवीर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गन पॉइन्ट पर रेप हुआ या नहीं इस बारे में दूसरे आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *