ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो और कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के काफिले पर हथीन में अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया | इस दौरान उनके काफिले की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए | इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है | अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे | फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | सांसद कुरुक्षेत्र व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी फिरोजपुर झिरका का प्रोग्राम करके हथीन के लिए निकल रहे थे। हथिन से पहले ही उटावड़ चौक पर कुछ युवक जो हथियारों से लैस थे ।
उन्होंने राजकुमार सैनी की गाड़ी को हाथ दिया जैसे ही गाड़ियां धीमी हुई वहां साइड में छिपे हुए बदमाशों ने गाड़ियों पर हमला कर दिया । वे एक प्लानिंग के तहत वहां पर छिपे हुए थे उन्होंने सांसद के काफिले पर पहले जिंदाबाद के नारे लगाए लेकिन जैसे ही गाड़ियां धीमी हुई सभी हथियारों से लैस होकर गाड़ी के ऊपर टूट पड़े और कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले बड़ी मुश्किल से सांसद की गाड़ी को वहां से निकाला गया! इस घटना को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं मे भारी रोष है और सांसद सैनी के समर्थक सरकार से जैड प्लस सुरक्षा की मांग कर रहे है! बहिन थाना पुलिस ने राजकुमार सैनी के पीए की शिकायत पर 50-60 लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


