किसान क्रांति पद यात्रा आंदोलन के दौरान शव लेकर भटकती रही एंबुलेंस !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल दिल्ली में कई राज्यों के किसानों ने आंदोलन किया. इस दौरान यूपी बॉर्डर के पास किसानों को रोका गया | किसानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल दिल्ली में कई राज्यों के किसानों ने आंदोलन किया. इस दौरान यूपी बॉर्डर के पास किसानों को रोका गया | किसानों और पुलिस की नूराकुश्ती के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों से बातचीत की और रात में किसानों ने किसान घाट पर फूल चढ़ाकर अपना आंदोलन खत्म कर दिया | हालांकि किसान सरकार की बातचीत से संतुष्ट नहीं हुए | लेकिन इस दौरान दिल्ली को यूपी से जोड़ने वाली सभी मुख्य व छोटे मार्गो को बंद कर दिया गया था |

ambulance
Sample photo

जिससे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा | यूपी का एक परिवार गुरुग्राम में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद शव को एम्बुलेंस पर लेकर घंटो चक्कर काटता रहा | लेकिन उसे दिल्ली के बॉर्डर से यूपी जाने की इजाजत नहीं मिली | शव को एम्बुलेंस पर लेकर गाज़ीपुर बॉर्डर पहुचे परिवार ने बताया कि उनके रिश्तेदार की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी | शव को एम्बुलेंस में लेकर यूपी के बरेली के लिए निकले | लेकिन दिल्ली यूपी बॉर्डर सील होने की वजह से उन्हें जगह-जगह डाइवर्जन का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्हें बॉर्डर से यूपी की तरफ जाने नहीं दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *