अज्ञात ने मासूम से की दरिंदगी, मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने भले ही 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ फांसी की सजा का सख्त कानून…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने भले ही 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ फांसी की सजा का सख्त कानून बना दिया है | लेकिन बावजूद इसके दिन-प्रतिदिन दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं | ताजा वारदात यमुनानगर से हमारे सामने है | जहां आरोपी नाबालिग से दरिंदगी की सारी हदें पार कर फरार हो गया |

यमुनानगर के रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-2 जहां 5 साल की मासूम के साथ एक हैवान ने दरिंगी की वारदात को अंजाम दिया | इतना ही नहीं, आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गया | मामला रेलवे स्टेशन परिसर का है, जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहे एक परिवार की 5 साल की मासूम को किसी ने रात को अगवा कर बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दी और फरार हो गया | वहीं, बच्ची को अपने पास न देखकर बच्ची के मां-बाप ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया | जिसके बाद रात ढाई बजे बच्ची खून से लथपथ प्लेटफार्म नंबर दो पर मिली |

दरिंदगी का शिकार हुई मासूम के पिता ने अनहोनी के बारे में बताते हुए कहा कि वो रोजाना की तरह प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सोये हुए थे | इसी दौरान उनके साथ सोई हुई बच्ची अचानक से गायब हो गयी | जिसके बाद उन्होंने बच्ची को काफी देर ढूंढा, इस दौरान बच्ची प्लेटफार्म नंबर 2 में एक पेड़ के नीचे बेसुध हालत में पड़ी मिली | जहां, वो बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल लाये | जहां अस्पताल प्रशासन ने GRP पुलिस और महिला पुलिस को सूचना दी |

वहीं, सूचना मिलने के बाद महिला पुलिस और GRP पुलिस की टीम मौके पर पहुंची | महिला थाने की SHO ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धारा 365 IPC पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है | इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

पुलिस थाने के नजदीक स्टेशन पर मासूम के साथ दुष्कर्म हो जाता है | लेकिन, पुलिस को भनक तक नहीं लगती | ऐसे में इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पुलिस कितनी अलर्ट है | वहीं, अब देखना होगा कि पीड़िता को इंसाफ दिलवाने और दरिंदे को पकड़ने में पुलिस कितना अहम रोल निभाएगी ?

Watch Video

https://youtu.be/ADtljclg87E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *