ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में एक अनाथालय में रहने वाली किशोरी ने खुदकुशी करने की कोशिश की | हालांकि, समय रहते ही बच्ची को बचा लिया गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया | अनाथालय प्रशासन ने इस बारे में जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है |जानकारी के मुताबिक किशोरी ने कुछ समय पहले अपने ही भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और बाद में वापस भी ले लिया था |
इसके बाद उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई थी | जिसके चलते उसे अनाथालय में भर्ती करवा दिया गया था | वहीं, अनाथालय में काम करने वाली एक महिला के छोटे बच्चे के साथ बीते दिन बच्ची का झगड़ा हो गया | इसी बात को लेकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खुदकुशी की कोशिश करने लगी | लेकिन, समय रहते ही अनाथालय कर्मचारियों ने उसे बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया | फिलहाल, अनाथालय के कर्मचारियों ने घटना के बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है |
Watch Video
https://youtu.be/jeQenPE7B1s
