पत्नी के साथ धोखाकर विदेश भाग रहे NRI को पुलिस ने धर दबोचा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी को छोड़ कर विदेश की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी को छोड़ कर विदेश की और भाग रहा था। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक एनआरआई गुरमीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया जिसको पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने कार्रवाई की तो पता चला कि ये अपनी पत्नी को छोड़ कर विदेश भाग रहा था।

marriage

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित ने बताया कि साल 2011 में उसके साथ विवाह गुरमीत सिंह के साथ हुआ था जो कि जर्मनी में शैफ का काम किया करता है। शादी के बाद वो जर्मनी चला गया और भारत में वो आने जाने लगा। इसके बाद साल 2012 में उसको पता लगा कि उसके पति गुरमीत सिंह ने विदेश में किसी के साथ शादी कर ली है और दूसरी पत्नी से उसके पास बच्चे भी है। ये बात यहीं नहीं थमी इसके बाद पीड़ित महिला के ससुराल वालों ने उसको तंग परेशान कर घर से बाहर निकाल दिया।

airport

जबकि गुरमीत वापिस जर्मनी चला गया। पर इसको पता चला कि गुरमीत नेपाल के रास्ते वापिस भारत आया हुआ है जिस कारण पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर उसको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उलका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि इस तरह कई मामले सामने आए है जब पंजाब के नौजवान लड़कियों से शादी कर विदेश भाग जाते है और फिर उनकी तरफ मुड़ कर देखते भी नहीं है। पर पुलिस और सरकार इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *