ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संबंधित एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
https://www.facebook.com/WeSupportSAD/videos/624590857935727/
इस मामले पर पुलिस विभाग का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस का कहना है कि इस वीडियों को सोशल मीडिया पर किसी हर्ष नाम के व्यक्ति के द्वारा अपलोड किया गया था। इस वीडियो को बनाने के लिए चीनी एप टिक टॉक का प्रयोग किया था। फिलहाल इस मामले पर कार्रवाई करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया की साइटस पर से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
