ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ावा हो रहा है। जिस कारण आम लोगों की कमाई सिर्फ तेल पर ही खर्च हो रही है। तेल के लगातार बढ़ते दामों का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में बढौतरी सितंबर के महीने में रिकार्ड तोड़ बढ़ावा हुआ इसका असर अब अक्टूबर महीने के पहले दिन भी इसका असर देखने को मिला।
जी हां पेट्रोल और डीजल के रेट में एक बार फिर से बढ़ावा हुआ है जिसके कारण आम लोगों काफी परेशान है और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है। यदि बात करें पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारें में तो वहां पर इन दाम आसमान छु रहे है जो इस प्रकार है-
पेट्रोल
पठानकोट- 89 रूपये 78 पैसे
लुधियाना- 89 रूपये 36 पैसे
पटियाला- 89 रूपये 48 पैसे
जालंधर- 89 रूपये 11 पैसे
अमृतसर- 89 रूपये 67 पैसे
डीजल
पठानकोट- 75 रूपये 34 पैसे
लुधियाना- 74 रूपये 96 पैसे
पटियाला- 75 रूपये 15 पैसे
जालंधर- 74 रूपये 83 पैसे
अमृतसर- 75 रूपये 33 पैसे
पेट्रोल-डीजल के बाद अब सरकार की नजर घर की रसोई पर भी पड़ गई है। जिस कारण सरकार ने रसोई गैस के दामों को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने सीएनजी और पाईप के साथ पूर्ति किए जाने वाली पीएनजी की कीमतें बढ़ा दी है। जिस कारण आम लोगों को अपनी जेब और भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
आम आदमी पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण रो रहा है लेकिन लगता है अब आम आदमी के घर रोटी भी काफी मुश्किल के साथ पकेंगी।
बता दें कि सिलेंडर की कीमत 59 रूपये और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 2.89 रूपये बढ़ गई है। इसके अलावा सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों की सब्सिडी को भी बढ़ा दिया गया है। अब उनके खातों में 320.49 रूपये की जगह 376.60 रूपये डाले जाएगे।




