ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान वर्ग नशे के चंगुल में फंसती जा रही है। जिस कारण लगातार नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है और ये सिलसिला लगातार जारी भी है। इस तरह के मामलों को देखते हुए पंजाब पुलिस ने नशे और नशा तस्करों के खिलाफ कई सख्त कदम उठाया है। पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई गिरफ्तारियां की है।
ऐसे ही पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों को लेकर कई बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक हरमन सिद्धू को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं हरमन सिद्धू के साथ उसके चार और नौजवानों को भी गिरफ्तार किया है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो के पास से 52.10 ग्राम की हैरोइन बरामद की है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होने नशा तस्करों को नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय है औऱ मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


