ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। साथ ही पंजाब पुलिस की कार्रवाई भी ढीली होने के कारण बदमाश किसी भी वारदातो को अंजाम देने से पहले सोचते नहीं है।
ऐसा ही एक और मामला फगवाड़ा से सामने आया है जहां पर दिन दिहाड़े कुछ बदमाशों ने एक नौजवान की हत्या कर दी। फगवाड़ा के अर्बन स्टेट इलाके में एक नौजवान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक नौजवान की पहचान उमेश कुमार नाम से हुई है।
गौरतलब है कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है इस नौजवान को क्यो मारा गया है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


