कब रूकेगी हैवानियत ? नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला, तीन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में तीन अज्ञात लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में तीन अज्ञात लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया ! जिसके तहत पिंजौर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी आगे की जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ! जानकारी देते हुए पिंजौर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें आज एक महिला द्वारा शिकायत प्राप्त हुई जिसमें महिला ने बताया कि उसकी पीड़ित नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है गत वीरवार कि रात को उसके एक दोस्त ने उसे घर से बाहर बातचीत के लिए मिलने को बुलाया ! तभी महिला ने बेटी को घर में ना पाकर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो डर के मारे उसकी बेटी के दोस्त ने उसकी लड़की को कहा की अगर घरवालों ने उन्हें देख लिया तो वे मारपीट करेंगे !

 Rape Victim

इसलिए उसे कहीं छुपने को बोल दिया ! कुछ देर छुपने के बाद उसकी बेटी सडक की तरफ जा रही थी तभी उसे एक अन्य कार सवार आदमी मिला जिसने उसे लिफ्ट देने की बात कहीं ! मना करने पर भी उस कार सवार आदमी ने उसकी बेटी को बहला-फुसला लिया और उसे अपने साथ हिमाचल के बद्दी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया ! वहां पर दो अन्य आदमी पहले ही मौजूद थे और इन तीनों ने मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया ! पुलिस ने अपनी जाँच करते हुए पीडित नाबालिग लड़की का मेडिकल करा, मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज करा दिए और तीनों अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ! जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा !

gangrape

Watch Video

https://youtu.be/ixPdd4yDz90

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *