ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला में होने वाली 7 अक्टूबर को शिरोमणी अकाली दल की रैली की तैयारियां तेज हो गई है | जिसको लेकर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल कार्यकर्ताओं से बैठक की है | इस बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ पटियाला रैली को लेकर चर्चा की गई |
रैली के लिए लोगों से की अपील
पूर्व सीएम ने हल्का लंबी के लोगों का धन्यवाद किया और लोगों से पटियाला रैली को सफल बनाने के लिए अपील भी की गई | उन्होंने बहबल कला कांड पर कहा कि दोषीयों को सजा मिलनी चाहिए |
पूर्व सीएम ने कैप्टन पर कसा तंज
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि पंचायत चुनावों से पहले कैप्टन ने कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किये | वहीं रैली पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि रैली करना विरोधी पार्टी का काम होता है और सरकार का काम विकास करना होता है |



