सांसद किरण खेर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोसाइटी के मकान को रजिस्टर्ड करवाने दी गई छूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी सिंह बदनोर की ओर से दी गई छूट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी सिंह बदनोर की ओर से दी गई छूट का ऐलान किया है | आपको बता दें कि जून 2019 तक लोगों को सोसाइटी में बने मकान को रजिस्टर्ड करवाने की छूट दी गई है | इस बात का खुलासा किरण खेर ने एक प्रैस वार्ता में किया |

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में टोटल 125 ऐसी सोसाइटी है जिनमें से सिर्फ 46 ही पंजीकृत है | अगर आज के रेट के हिसाब से देखा जाए तो यह फीस प्लॉट के रेट से कहीं ज्यादा है | यह मांग काफी समय से लंबित पड़ी थी और इस बात पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया | मैंने कोशिश करके यह तोहफा चंडीगढ़ निवासियों को दिया है जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए | इससे कारपोरेशन को रेवेन्यू इकट्ठा होगा और लोगों का भला भी हो जाएगा |

Watch Video

https://youtu.be/ALdUV46ClXk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *