ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का औचक निरिक्षण किया | इस मौके उन्होंने कई अफसरों से बात भी की | इसके बाद सिद्धू ने सर्किट हॉउस में प्रेस वार्ता की |
250 करोड़ का घोटाला आया सामने
इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर और अमृतसर शहरों के ऑडिट तकरीबन पूरे हो चुके हैं | जिसमें नगर निगम और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में करीब ढाई सौ करोड़ का घोटाला सामने आया है | सिद्दू ने कहा कि जो लोग घपलेबाजी में शामिल हैं, वो लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें |
घपलेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई- सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि अगर सिर्फ अमृतसर की बात की जाए तो करीब अस्सी करोड़ का घपला हुआ है | जबकि जालंधर में सिर्फ LED लाइट्स में ही 34 करोड़ का घपला हुआ है | यही नहीं बैंकों से गलत ढंग से कर्ज लेने और उसे न चुकाने जैसे मामले भी सामने आये हैं |
Watch Video
https://youtu.be/cdGArZPYMjU
