सुप्रीम कोर्ट ने धारा 497 को किया खत्म,आखिर कितने विश्वास से भरे रहेगा पति- पत्नी का रिश्ता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सुप्रीम कोर्ट ने शादी के बाद बनाए जाने वाले संबंधों पर अपना अहम फैसला लिया। बता दें कि शादी के बाद पति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सुप्रीम कोर्ट ने शादी के बाद बनाए जाने वाले संबंधों पर अपना अहम फैसला लिया। बता दें कि शादी के बाद पति या पत्नि में से कोई भी शादी के बाद किसी अन्य महिला या पुरूष के साथ संबंध बनाते है तो उसको कानून के दायर में नहीं लाया जाएगा। गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 497 को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करारा दिया है। जिसके बाद अगर कोई भी शादी के बाद बाहर संबंध बनाते है तो उस पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Supreme Court

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बैंच की सहमति के साथ अडल्ट्री की धारा 497 को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही अब पति या पत्नी अपनी मर्जी के साथ किसी भी दूसरे पुरूष और स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर अपराध नहीं माना जाएगा। पर इससे पहले किसी भी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाने पर सजा हो सकती थी पर अब इस धारा को असंवैधानिक कर दिया गया है। जिससे नया साथी चुनने पर किसी को भी जेल नहीं होगी। चीफ जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने कहा है कि अडल्ट्री कोई अपराध नहीं है।

Adultery

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी इस अडल्ट्री को अपराध नहीं माना जाता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि धारा 497 पुरूषों को मनमर्जी का अधिकार देती है। इसके अलावा कोर्ट ने महिलाओं के मान सम्मान की बात करते हुए कहा कि पति अपनी पत्नी का मालिक नहीं है। स्त्री के भी मान सम्मान की कदर की जाएगी। कानून महिलाओं के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं करेंगी। अब ऐसा नहीं होगा कि पुरूष महिलाओं को इस तरह के रिश्तों से दूर रखे और उन पर किसी तरह का दबाव डालें।

Adultery

महिलाओं को भी पुरूषों के सम्मान का अधिकार मिलेंगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने करीब 158 साल पुराने कानून को बदल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला केरल के जोसफ शाइन की दायर की गई याचिका के कारण लिया गया था। याचिकाकर्ता ने पटीशन दायर करते हुए कहा था कि इस कानून के तहत किसी औरत के विरूद्ध केस नहीं चलता है और पत्नी का किसी दूसरे पूरूष के साथ संबंध बाने उसको अपनी पति की जायदाद करार देने की तरह है। पर अब सोचने वाली बात ये है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद क्या पति पत्नी के रिश्ते में वो विश्वास और प्यार रह पाएगा जो पहले होता था। साथ ही ये भी देखना होगा कि इस फैसले का आने वाले समय में क्या प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *