संगरूर में हमलावारों ने महिला को रोककर मारी गोली और फिर हुए फरार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल भी सख्त नहीं है जिस कारण बेखौफ बदमाश किसी भी तरह की वारदात को अंजाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल भी सख्त नहीं है जिस कारण बेखौफ बदमाश किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण लोगों को काफी भारी नुकसान होता है। ऐसा ही मामला संगरूर से सामने आया है जहां पर कुछ बदमाशों ने एक महिला को रोक उसको गोली मार दी।

woman

बताया जा रहा है कि महिला के शगुन स्कीम के पैसे आए है जिसको लेने के लिए जब घर से बाहर निकली तो उस पर हमलावारों ने हमला कर दिया। हमलावारों ने महिला को जान से मारने के लिए उसको गोली मारी और गोली उसको जबड़े पर लगी। जिस कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में महिला को अस्पताल में पहुंचाया गया। हमलावार महिला को गोली मार कर फरार हो गए।

father in law

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित के ससूर का कहना है कि इससे पहले हमलावारों ने उनके बेटे को भी जान से मार दिया था और अब वो उनकी बहु के पीछे पड़ हुए है।

protest

साथ ही उन्होने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्होने पुलिस को इसकी सुचना कई बार दी पर पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं है। जिस कारण उन्होने थाने के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन भी किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *