ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के एक गांव से चार युवकों द्वारा एक नाबालिग का अपहरण कर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर युवकों के खिलाफ अपहरण करने व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 2 बजे जब वह टॉयलेट के लिए उठा तो देखा उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसके बाद उसने देखा कि बाहर वाला दरवाजा भी खुला हुआ था। फिर वह उसे देखने जब घर के बाहर निकला तो देखा कि दो युवक उसकी बेटी को बाइक पर बिठा रखा था और एक ने उसका मुंह हाथ से दबा रखा था।
उसने देखा तो दो अन्य आरोपी दूसरी बाइक पर सवार थे।उसे आता देख वे वहां से उसकी बेटी को लेकर फरार हो गए। इस पर शोर मचाकर अपने परिजनों को जगाया । फिर उन्होंने उनका पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व जांच अधिकारी थाना शहर प्रभारी अरूणा ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान लड़की को एक घर से बरामद कर लिया गया। इस मामले में दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
Watch Video
https://youtu.be/UGy3AyeVYoA



