ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में 3 दिन से हो रही लगातार बारिश ने गरीब लोगों पर कहर बरसाना शुरू कर दिए हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया वार्ड नंबर 73 के मिट्ठू बस्ती में एक गरीब परिवार के घर की छत गिर गई और पूरा परिवार छत के नीचे बैठा था और बताया जा रहा है मकान मालिक पति पत्नी दोनों ही अपाहिज है और उनके तीन बच्चे छत के नीचे पढ़ रहे थे तो अचानक छत गिरने से अफरा तफरी मच गई |
जानकारी देते हुए अपाहिज मकान मालिक वरिंदर पाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुरिंदर कौर भी अपाहिज है और उनके तीन बच्चे हैं जो छत के नीचे पढ़ रहे थे और छत गिरने की सूचना वार्ड 73 की पार्षद को दी गई लेकिन उन्होंने भी इंसानियत तो ना समझते हुए सुबह मौका देखने का बोल दिया और पूरा परिवार बारिश में घर के बाहर ही बैठ गया|
Watch Video
https://youtu.be/KDNXmxx9Sb8
