ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में माल मंडी के पास एलिवेटड रोड के साथ सटा निर्माणधीन एक पुल गिरने से 5 लोग घायल हो गए है | लगातार हो रही बरसात और प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी जारी होने से डरे लोग और भी सन्न हो गए जब यह पुल गिरने की खबर फैली | जानकारी के मुताबिक एलिवेटेड पुल का निर्माणधीन हिस्सा अचानक धड़ाम से गिर गया और उसी सड़क से गुज़र रही एक कार जिसमे तीन लोग सवार थे, मलबे के नीचे फंस गई |
किसी तरह से कार सवारों को निकाला गया और फिर कार भी मलबे से निकाली गयी | पुल गिरने से पुल पर काम कर रहे 5 मजदूर घायल हो गए जिन्हे अस्पताल दाखिल करवाया गया है | जैसे ही निर्माणधीन पुल गिरा उसके सरिये कार में घुस गए लेकिन गनीमत रही की किसी को भी चोट नहीं आयी | मामले में लोगों ने पुल के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर करवाई की मांग की है |
Watch Video
https://youtu.be/R_ay-ctrfng
