ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में बारिश कहर बरसा रही है। जिस कारण वहां पर बाढ़ क आसार बन पड़े हुए है। नदियों का जल स्तर बढ़ने के कारण हिमाचल के कई स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। इसके इलावा हिमाचल के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है।
रूक रूक हो रही बारिश के कारण जन जीवन काफी बेहाल हुआ पड़ा है। उफान भर रही नदियों के कारण बाढ़ आने के आसार बने हुए है जिस कारण सरकार ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश के साथ साथ वहां पर बर्फभारी भी हो रही है जिस कारण लोगों को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बारिश के कारण तापमान भी गिर रहा है। आईये आपको तस्वीरों के जरीए बताते है कुल्लू में बारिश का कहर-
https://www.youtube.com/watch?v=xRTEcxUmXPI
इन तस्वीरों के साथ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुल्लू में बारिश ने कितना कहर मचाया हुआ है।







