ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिनों से मुसाधार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण वहां पर बारिश ने तबाही मचा दी है। बता दें कि भारी बारिश के कारण चंडीगढ़- मनाली हाईवे सहित करीब 126 सड़के बंद हो गई है।
हिमाचल में तो बारिश के कारण साथ साथ बर्फभारी ने भी अपना कहर मचाया हुआ है। बता दें कि रोहतांग में बर्फभारी के कारण 28 लोग फंस गए थे जिनको रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद उनको निकाला। वहीं दूसरी तरफ मनाली में नदी अपने उफान पर है।
पानी के उफान के कारण वहां पर ट्रक और एक बस पानी में बह गई। भारी बारिश के कारण वहां पर हिमाचल की प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा कई डैम का पानी भी छोड़ा गया है जिस कारण नदी के आस पास रह रहे लोगों को नदियों से दुर रहने की चेतावनी दी है। मुसलाधार हो रही बारिश के कारण कई जगहों के स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है।





