भारी बारिश के कारण पंजाब में रेड अलर्ट जारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस भारी बारिश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस भारी बारिश के कारण पंजाब के दरियों के पानी का स्तर भी बढ़ता जा रहा है जिस कारण पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

truck

इसके अलावा पंजाब सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सक्रिय रहने की सलाह दी और साथ ही आपदा नियत्रंण से जुड़े विभागों को सक्रिय रहने के भी आदेश दिए है। वही दूसरी तरफ सभी अधिकारियों को भी मुस्तैद किया गया है। साथ ही किसी भी समस्या से निपटने के लिए सेना को भी तैयार कर दिया गया है।

rain

rain

इसके अलावा आपदा प्रबंधन औ राहत प्लान भी तैयार किए गए है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हालात की समीक्षा करेंगे। सीएम कैप्टन अमरिंदर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। गौरतलब है कि लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण जन जीवन के लिए बारिश आफत बन गई है। भारी बारिश के कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *