ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है | सांपला ने राहुल गांधी पर ट्वीट करते हुए लिखा की ” गली गली में शोर है राजीव गांधी चोर है” नारे को स्मरण कर राहुल गांधी ने अपने स्वर्गीय पिता के सादर श्रद्धांजलि दी है |
वहीं ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांपला ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री को चोर बताया है, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि जब राजीव गांधी देश के प्रधान मंत्री थे, तब बोफोर्स घोटाला हुआ था, जिसके बाद ही ये बात बनी थी कि गली गली में शोर है प्रधान मंत्री चोर है।
Khandani Chor @RahulGandhi’s family of scams.
⏩Nehru ➡Jeep Scam
⏩ Grandma➡Election Fraud
⏩Father ➡Bofors Scam
⏩Mother ➡ VVIP chopper Scam
⏩Brother in law➡Land Scam
⏩Himself ➡ National Herald scam#RahulKaPuraKhandanChor pic.twitter.com/XIunctIGWL— Vijay Sampla (@thevijaysampla) September 22, 2018
आज जो उन्होंने ट्वीट किया है वो उसी पुरानी बात को लेकर किया है क्योंकि राहुल गांधी ने देश के प्रधान मंत्री को चोर कहा है | राहुल यह भूल गए कि कभी उनके पिता राजीव गांधी भी देश के प्रधान मंत्री थे ।


