ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम का भोंडसी जेल एक बार फिर विवादों में है | जेल प्रबंधन की लापरवाही से रेप के आरोप में बंद अमित उर्फ दीपू नाम का आरोपी जेल से फरार हो गया | वो भी पूरा फिल्मी स्टाईल से | अमित उर्फ दीपू पर गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने में रेप और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था |
जिसके बाद कोर्ट ने उसे 15 सितंबर को जेल भेज दिया | वहीं शुक्रवार यानी 21 सितंबर को आरोपी अमित ने जेल में कूडा डालने वाली गाड़ी को अपना सहारा बनाया और मौका देखकर गाड़ी में कूड़े के अंदर छिप गया और जेल से निकल गया | जेल से कूड़ा दूसरी जगह जेल से बाहर डाला जाता है |
जिसका आरोपी अमित को फायदा मिला और जेल की सुरक्षा बंदोबस्त को धता बताकर जेल से निकलकर भाग गया | फिलहाल जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी अमित और जेल में तैनात कर्मियों, और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु दी गई है |
Watch Video
https://youtu.be/I1KfS0xur6I
