ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के कालिया कालोनी के पार्क में एक नवजात बच्ची मिली | इस बात का पता तब चला जब कुत्ता घूमाने आए एक व्यक्ति को कुत्ता झाड़ियों की तरफ ले गया | जहां एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी |
जिसके बाद लोग इक्ट्ठा हो गए | पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया | बच्ची सिर्फ दो दिन की है |

