ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नन रेप केस में फंसे जालंधर डायसिस के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल पुलिस ने आखिरकार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस पिछले दो दिन से उनसे पूछताछ कर रही थी | इसी बीच गुरुवार को पोप ने मुलक्कल को बिशप के पद से मुक्त कर दिया था | आरोपी फ्रैंको मुलक्कल से एर्नाकुलम में क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ की जा रही थी | इस मामले में मुलक्कल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है |
पूर्व बिशप से केरल पुलिस की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही थी | पूछताछ वायकाम के डिप्टी एसपी की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम कर रही थी | मुलक्कल ने बीते मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की भी याचिका दी थी | लेकिन मुलक्कत खुद को गिरफ्तारी से बचा नहीं सका | वहीं बिशप की गिरफ्तारी के बाद जालंधर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली |
क्रिश्चन समुदाय के जो लोग बिशप के खिलाफ थे उन्होंने खुशी में लड्डू बांटे, वहीं दूसरी ओर बिशप के समर्थकों ने बिशप की गिरफ्तारी का विरोध किया | बिशप के समर्थकों ने कहाकि बिशप फ्रैंको बेकसूर हैं, उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है | इस दौरान उन्होंने बिशप के समर्थन में और केरल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की |
Watch Video
https://youtu.be/Q2jX_liBg5Y
