करतारपुर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद खत्म, भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करतारपुर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद खत्म होती दिख रही है | भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री स्तर की बातचीत को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करतारपुर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद खत्म होती दिख रही है | भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री स्तर की बातचीत को रद्द कर दिया है | पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्री स्तर पर मुलाकात की पेशकश करने और भारत की ओर से पेशकश स्वीकार किए जाने के महज 24 घंटे के अंदर ही भारत ने इस मुलाकात को रद्द कर दिया है |

 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में बातचीत की संभावना बनी थी | दोनों की मुलाकात के दौरान धार्मिक पर्यटन समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत होनी थी | विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि हालिया 2 वजहों से यह मुलाकात रद्द की गई है |

Sushma SWARAJ

पाकिस्तान की ओर से हमारे एक सुरक्षाकर्मी की नृशंस हत्या और पाक में जारी किए गए 20 डाक टिकटों जिसमें आतंकियों का महिमामंडन किया गया है | पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के शुरुआती कार्यकाल की नीयत सामने आ गई है | इमरान खान का असली चेहरा सामने आया है |

IMRAN KHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *