ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के 8 जिलों के 54 बूथों पर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान फिर से शुरू हो गई है। पर कई जगह फिर से ऐसै सामने आए है जहां पर अकाली दलों ने इन चुनावों का बायकट कर दिया है और साथ ही कांग्रेस पर फिर से धक्केशाही करने के आरोप लगाए है।
बता दें कि गिदड़बाहा के हल्के गांव बबाणिया और गिलजेवाला में और श्री मुक्तसर साहिब में शिरोमणी अकाली दल के वर्करों ने बायकॉट कर दिया है। शिरोमणी अकाली दल के वर्करों ने कांग्रेस पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। साथ ही उन्होने सभी बूथों पर फिर से मतदान करवाए जाने की मांग की है।
इसके अलावा अजनाला में भी अकाली दल ने इन चुनावों का बायकॉट कर दिया है साथ ही अकाली उम्मीदवार जसबीर सिंह को जान से मारने की धमकी भी मिली है। जिसके चलते उन्होने इन चुनावों का बॉयकाट कर दिया है।




