करतारपुर कॉरिडोर खुलने को लेकर बढ़ी उम्मीदें, पाकिस्तान सरकार ने भारत को लिखा पत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को जो चिट्ठी लिखी है | उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को जो चिट्ठी लिखी है | उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से वार्ता बहाल करने की की बात कही गई है | पत्र में इमरान खान ने दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की वार्ता का भी सुझाव दिया है |

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद पर भी बातचीत करने को हमेशा तैयार है | ऐसा माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातें हो सकती हैं | ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के दौरान मुलाकात हो सकती है |

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के इतर दक्षेस देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की अनौपचारिक बैठक में भाग ले सकती हैं |

Watch Video

https://youtu.be/CK8VY0r4-38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *