अमृतसर का ऐसा परिवार जिसने DC को चिट्ठी लिख मांगी इच्छा मृत्यु !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर किसी को अपनी जिंदगी बहुत प्यारी होती है पर कुछ लोगों के हालात इतने नासूर बन जाते है कि उनको मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर किसी को अपनी जिंदगी बहुत प्यारी होती है पर कुछ लोगों के हालात इतने नासूर बन जाते है कि उनको मौत को गले लगाने के इलावा कोई भी रास्ता दिखाई नहीं देता है। ऐसे कुछ हालात अमृतसर में रहने वाले परिवार के बने हुए है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में रहने वाले हरे भरे परिवार ने डीसी दफ्तर को चिट्ठी लिख कर इच्छा मृत्यू की भींख मांगी है।

family

परिवार के सदस्य प्रेम चंद का कहना है कि उन्होने अपने घर के पेपर और सोने के गहने रख कर कर्जा लिया था पर ब्याज के लालचियों ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाते घर को अपने नाम करवा लिया। जिस कारण वो इंसाफ की चाह में दर दर भटक रहा है पर उसको ठोकरों के इलावा कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। जिस कारण उन्होने तंग आकर पुलिस प्रशासन ने मौत को गले लगा लेने की आज्ञा मांगी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामले पर गंभीरता से जांच करने और उनको इंसाफ दिलवाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *