ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के किशनगढ़ के सरकारी स्कूल में मॉडल पोलिंग सेंटर में बच्चों से बाल मजदूरी कराने की तस्वीर सामने आई है | जहां स्कूल के बच्चों से काम कराया जा रहा है | बच्चों से पानी चाय से लेकर बर्तन की सफाई तक कराई गई | बच्चे स्कूल के छठी सातवी और आठली के छात्र है | बच्चों का कहना है कि उन्हें ये काम प्रिंसिपल ने सौंपा है |
जिसके बाद वहां डीसी ने जायजा लिया और कहा कि बच्चों से जूठे बर्तन मजवाना गलत है मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी | फिलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले गुरु ही जब बच्चों के साथ बाल मजदूरी करा रहा है, तो कहीं और बाल मजदूरी रुके की उम्मीद लगाई नहीं जा सकती |
Watch Video
https://youtu.be/1IyIW7hDpeQ
