ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर के टांडा में स्थित गन हाऊस में गोलियां चलने का मामला सामने आया है।
जिस कारण एक महिला की मौत भी हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि गन हाउस के मालिक के बेटे के हाथो ही ये गोलियां चली है जिस कारण एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।
फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये गोलियां किस तरह चली है और इस तरह गोलियां चलाने का आखिर क्या मामला है।
वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।



