चाय के साथ बिस्कुट खाने वाले हो जाए सावधान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चाय के साथ बिस्कूट खाने का शौकिन हर कोई होता है, जिसके हाथ में चाय की प्याली होती है तो हर कोई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चाय के साथ बिस्कूट खाने का शौकिन हर कोई होता है, जिसके हाथ में चाय की प्याली होती है तो हर कोई बिस्कुट का चाहवान जरूर होता है। पर अब लोगों को चाय के जोड़ीदार बिस्कुट का साथ अलग करना हो सकता है। यदि आप भी चाय के साथ बिस्कुट खाने के शोकिन है तो जरूर हो जाए सावधान नहीं तो आपके चाय का स्वाद उस समय खराब हो सकता है जब आप चाय के साथ खा रहे बिस्कुट में से कीड़ा निकल कर आ जाएगा।

biscuit

बता दें कि आज के समय में कोई ऐसी चीज नहीं है जिसमें मिलावट ना की जा रही हो पर अब बाजार में ऐसा भी सामान आने लगा है जिसमें कीड़े मिले हुए है। ताजा मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर एक राजीव नाम के व्यक्ति ने ब्रिटानिया 50 50 बिस्कुट का पैकेट खरीदा जब उन्होने इस पैकेट को खोला तो उनको पैकेट में बंद बिस्कुट में कीड़ा दिखा।

biscuit

 

गणीमत यह रही कि इस बिस्कुट को किसी ने खाया नहीं था नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले के बाद व्यक्ति का कहना है कि वो पहले भी इस बिस्कुट के पैकेट को खरीदते आए है पर इस तरह का पहला मामला ही देखने को मिला है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बिस्कुट में से निकले कीड़े वाली तस्वीरों को काफी शेयर किया जा रहा है। इससे पहले पार्ले जी के बिस्कुट में भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *