ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में दिनों दिन लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है वो लूट के कारण किसी भी तरह का खौफनाक काम करने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही मामला जालंधर से देखने को मिला है जहां पर लुटेरों ने पंजाब पुलिस में तैनात एआईजी की मां का कत्ल कर दिया है।
मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला का एक बेटा जालंधर में अस्सिटेंट जरनल और दूसरा होशियारपुर में सब इस्पेंक्टर की भूमिका निभा रहा है। बेटों के घर पर ना रहने के कारण बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रह रही थी। जब उसकी बेटी घर पहुंची तो काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा ना खुलने पर जब उसने घर की छत से अंदर दाखिल हुई घर के अंदर बुजुर्ग महिला की लाश मिली।
साथ ही बुजुर्ग महिला के पहने हुए सोने के गहने गायब थे। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने घर सोई हुई थी और तभी इस वारादात को अंजाम दिया गया है। और सोने के गहने गायब होने के कारण इसको लूट का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


