ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के गांव सरावां बोदला से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अंधविश्वास से दुर किया जा रहा है।
बता दें कि विक्की गौंडर के गांव सरावां बोदला में एक पीपल के पेड़ पर बैनर लगा है जिस पर लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ बातें लिखी हुई है।
बैनर पर लिखा है मै पीपल सरावा बोलदा श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला बेनती करता हुं कि मुझे सिंदूर, मौली अनाज कपड़ों जैसे किसी भी तरह की चीजों की कोई जरूरत नहीं है और ना इस तरह के कामों के साथ में आपकी किसी भी तरह से कोई मदद कर सकता हुं।
मुझे सिर्फ पानी खाद और कांट छांट की जरूरत है। जिससे में आपको छाया, ऑक्सीजन और साफ वातावरण दे सकता हुं। इसके आखिर में बैनर पर लिखा हुआ है कि मुझे जिंदगी चाहिए ना कि तेल रूपी मौत।
गौरतलब है कि पीपल एक ऐसा पेड़ है जो पूरे दिन ऑक्सीजन प्रदान करता है पर लोग अंधविश्वास के चलते पीपल के पेड़ दीप जगाते है कपड़े बांधते है और तेल तक चढ़ाते है जिस कारण पीपल के पेड़ की जड़े समय से पहले ही कमजोर हो जाती है। गौरतलब है कि गांव के लोगों ने इस पीपल के पेड को बचाने के लिए ही इस तरह का कदम उठाया है।





