ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जंडियाला गुरू में अकाली वर्कर से बदसलूकी का मामला सामने आया है जिसके ताकण जंडियाला गुरू के थाने के बाहर अकाली वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन किया साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि अकाली वर्कर्स ने इस धरना प्रदर्शन को बिक्रम सिंह मजीठिया के अगुवाई में किया गया था।
धरना प्रदर्शन कर रहे अकाली वर्कर्स ने कांगेसी नेताओं पर जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल और पगड़ी उतारने का आरोप लगाया है। इसके अलावा बिक्रम मजीठिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका आरोपी कांग्रेसी नेता का भतीजा है और जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलेगा वो धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

