ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म वाट्सअप ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खाते पर पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि गुरपंतवत पन्नू सोशल मीडिया के सहारे खालिस्तान के लिए रेफरेंडम 2020 की मुहिम का प्रचार कर रहा था।
जिस कारण भारत सरकार की शिकायत पर ट्वीटर ने गुरपतवंत पन्नू का ट्वीटर अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद पन्नू ने अपना एक बयान जारी किया था जिसमें उसने कहा था कि रेफरेंडम 2020 के उन सभी ग्रुपो का एडमिन बनाने के लिए कहा था जिसके जरीए खालिस्तान का समर्थन किया जाता है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि पन्नू ने पंजाब के साथ संबंधित रेफरेंडम 2020 खालिस्तान के वाट्सअप ग्रुपो का एडमिन बनाने के लिए कहा था ताकि यह मुहिम चलाने वाले भारत रहते देशद्रोह को पर मुकद्दमा चलाने से बचाया जा सकें। जिस कारण वाट्सअप ने पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका अकाउंट की बंद कर दिया है। गौरतलब है कि लंदन में सिख्स फॉर जस्टिस ने लंदन डेक्लेरेशन की रैली निकाली थी जिसका भारत सरकार ने विरोध किया था।


