धर्म के नाम पर अधर्म, बिशप बना बलात्कारी, करीब 2 साल में 13 बार किया रेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलात्कारी बाबाओं के बाद अब बलात्कारी बिशप सामने आए हैं | धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों पर दुष्कर्म करने जैसे बड़े आरोप पहले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलात्कारी बाबाओं के बाद अब बलात्कारी बिशप सामने आए हैं | धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों पर दुष्कर्म करने जैसे बड़े आरोप पहले भी लगते रहे हैं | इनमें कई बाबा हमारे सामने उदाहरण हैं और अब चर्च का नाम भी इसमें जुड़ गया है | दरअसल केरल की एक नन ने जालंधर के बिशप पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने नन से दुष्कर्म किया है | इन आरोपों ने चर्च की कार्य व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं | सवाल बड़ा ये है कि आखिर बिशप कैसे बलात्कारी बन गया |

आस्था की आड़ में दुष्कर्म करने के आरोप बाबाओं पर बीते समय से लगते  आ रहे हैं | आसाराम,  राम रहीम इनके उदाहरण हैं और वो अपने किए की सजा भुगत भी रहे हैं | अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ता दिख रहा है |

नन के आरोपों के बाद बिशप का भारी विरोध हो रहा है  रल में नन के समर्थन में कई संस्थाएं उतर आई हैं | वहीं जालंधर में भी महिलाएं बिशप का विरोध कर रही हैं | बुधवार को जालंधर में जनवादी स्त्री सभा ने रोष मार्च निकाला और बिशप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | इतना ही नहीं बिशप के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग भी की |

वहीं बिशप का इस मुद्दे पर कुछ और ही कहना है | बिशप का कहना है कि उन्हें इस मुद्दे पर फंसाया जा रहा है | उनके खिलाफ बड़ी साजिश हो रही है | जिसमें नन को आगे रख कर उनके खिलाफ कॉंसपिरेसी हो रही है | अब बिशप जरूर ये कह रहे हों कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है | लेकिन केरल पुलिस ने अदालत में हलफनामा दायर कर कहा है कि अभी तक जांच में सामने आया है कि बिशप ने नन के साथ दुराचार किया है | मामले में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया और पीठ ने केरल सरकार से इस मामले में गठित विशेष जांच टीम की ओर से उठाए कदमों की जानकारी देने को कहा था !

Watch Video

https://youtu.be/weYaiHTh2DM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *