ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चोरो के हौंसले लगातार बुलंद होते हुए नजर आ रहे है। चोरों के हौंसले यहां तक बुलंद हो गए है कि वो किसी भी ढ़ग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। पर वो पुलिस की मुस्तैदी नजर से नहीं बच सकते है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर पुलिस ने ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो बड़े ही नए ढ़ग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
मिली जानकारी अनुसार डेयरी मालिक ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि उनकी दुकान में से लाखों की चोरी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए डेयरी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के जरीए चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सचिन नाम का युवक डेयरी में काम करने के साथ साथ पैसों की हेरा फेरी किया करता था। सचिन के पिता फर्जी ग्राहक बन कर आते और दस रूपये का नोट देते और हजारों पैसे ले जाते थे। इस काम में सचिन के पिता, मां और भाई भी शामिल है।
आए दिन वो दस या बीस रुपये के नोट देते और इसके बदले में वो हजारों रुपये लेकर फरार हो जाते। ऐसा पिछले कई सालों से चल रहा था और अब तक उन्होने लाखों रूपयों की हेरा फेरी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


