कुदरती कहर: बिजली गिरने से एक की मौत, 15 लोग जख्मी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहगढ़ साहिब में खानपुर रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 जख्मी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहगढ़ साहिब में खानपुर रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 जख्मी हो गए । बताया जाता है कि ये सभी वहां एक पेड़ के नीचे बारिश के रुकने और रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अचानक जोरदार गर्जना के साथ बिजली चमकी और देखते ही देखते चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में विधायक कुलजीत सिंह नागरा, एसपी, एएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी की घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर मिली जानकारी अनुसार सुबह 9 बजे के लगभग तेज बारिश शुरू हो गई। जीटी रोड से फतेहगढ़ साहिब मार्ग पर खानपुर रेलवे फाटक बंद होने से लगभग 15-20 व्यक्ति बारिश से बचने के लिए फाटक के नजदीक बरगद के वृक्ष के नीचे खड़े हो फाटक खुलने व बारिश थमने का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान पास ही बिजली के एक पोल पर आसमानी बिजली गिरी और एकदम पेड़ की तरफ घूम गई। इसके चलते यहां बारिश थमने का इंतजार कर रहे लोग झुलस गए। ज्यादातर उछलकर व लुढ़कते हुए रेलवे लाइनों के पास खदानों में जा गिरे थे। घायलों में शामिल गुरजीत कौर अनुसार यह सब इतनी तेजी से व अचानक हुआ कि किसी को कुछ पता ही नहीं चला। जब होश संभाला तो खुद को खदानों में गिरा पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *