ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी अनुसार रेलवे ब्रिज के पास एक स्कूटी सवार लड़की और महिला को एक कार ने टक्कर मार दी जिस कारण महिला और युवती गंभीर घायल हो गई।
वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि कार गलत साइड से आ रही थी जिस कारण ये भयानक हादसा हुआ। इस हादसे के बाद कार सवार फरार बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार सवार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।


