गुरू नगरी अमृतसर में भारत बंद का नहीं दिखा कोई असर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार के द्वारा बढाए गए पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में भारत बंद का ऐलान किया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार के द्वारा बढाए गए पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में भारत बंद का ऐलान किया। जिसका असर पूरे देश में भी देखने को मिल रहा। सूत्रों से पता चला है कि इस भारत बंद में कांग्रेस पार्टी ने गुरू नगरी अमृतसर को शामिल नहीं किया गया। गौरतलब है कि श्री हरिमंदिर साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को मनाया जा रहा है।

bharat bandh

जिसके मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि प्रकाश पर्व के दौरान काफी संख्या में लोग श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन के आने है जिस कारण उन्होने अमृतसर को बंद में शामिल नहीं किया ताकि उनको दर्शनों के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या ना आए।

Golden temple

सूत्रों से ये भी पता चला है कि अमृतसर में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके गए पर इस दौरान कोई भी शामिल नहीं हुआ। साथ ही अमृतसर में आम के दिनों जैसे ही दुकानें भी खुली हुई थी।

congress party

बताया जा रहा है कि देश विदेशों से भारी संख्या में संगत श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए आई है जिस कारण कांग्रेस सरकार ने बंद के एक दिन पहले इस बात का फैसला लिया था। हालांकि पूरे भारत मे बंद का असर देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *