ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुल्तानपुल लोधी में संत समाज के लोगों से बैठक की | इस दौरान तैयारियों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया | सीएम ने कहा कि ऐतिहासिक समागम मनाने के लिए संत समाज को सुझाव देने की अपील की गई |
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर विश्व स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो पूरे वर्ष आयोजित किए जाएंगे | इससे संबंधित सरकार ने 2,145 करोड़ का आउटलेय प्लान केंद्र को सौंप दिया है | वहीं अमृतसर-खडूर साहिब-लुधियाना वाया सुल्तानपुर लोधी मार्ग का नाम श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही नितिन गडकरी से मुलाकात कर नाम बदलने की अपील |
Watch Video
https://youtu.be/t-8WIiOc0G0
