ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के खुरला किंगरा में इनोवा गाड़ी में आये कुछ किडनैपरों ने एक लड़की को जबरन कार में डाल कर ले गए | यह घटना कल रात 7 बजे की है | इस घटना की सूचना पुलिस को एक व्यक्ती ने थी | लेकिन पुलिस का 100 नंबर केवल बजता रहा और कर्मचारियों ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। लोगों की ओर से घटना की सूचना बार- बार देने पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे | तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की |
बता दे लोगों के मुताबिक लड़की की उम्र 22 से 23 साल की है | मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है | पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि किडनैपरों का पता लगाया जा सके | पुलिस ने लड़की के माता पिता के बारे में जानकारी जुटाने की भरपूर कोशिश की है लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी हासिल नहीं की जा सकी है।


