जहानाबाद में भारत बंद के कारण जाम लगने से दो साल की बच्ची की हुई मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत बंद किया हुआ है जिस कारण कई जगहों पर इस बंद के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत बंद किया हुआ है जिस कारण कई जगहों पर इस बंद के असर देखने को मिला। बता दें कि कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। बिहार में भी जबरन दुकानों को बंद करवाया गया और साथ ही ट्रेनों को भी रुकवाया गया। इसी बीच बिहार जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

child dead

सूत्रों का कहना है कि बच्ची की मौत भारत बंद के कारण लगे जाम के कारण हुई है। इस मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के भारत बंद के कारण भारत की बेटी की मौत हो गई। मृतक बच्ची दो साल की बताई जा रही थी।

child dead

वहीं दूसरी तरफ मृतक बच्ची के पिता का कहना है कि जाम होने के कारण उनको लंबे रास्ते से आना पड़ा था जिस कारण रास्ते में ही उनकी बच्ची की मौत हो गई। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण  भारत बंद के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *