ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज भारत बंद किया गया है जिस कारण कई राज्यों में इस बंद का असर देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के कांग्रेस पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान उन्होने कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है।
जिस कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। तेल की कीमतों के बढ़ने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थ व्यवस्था खराब हो गई है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद कर प्रदर्शन कर रही है।


